राज्यपाल की पहल पर राजभवन में अभियान के तहत 51 पौधे लगाए गए ‘एक पेड़ मां के नाम‘ अभियान के अंतर्गत राज्यपाल श्री मिश्र ने किया वृक्षारोपण

On
राज्यपाल की पहल पर राजभवन में अभियान के तहत 51 पौधे लगाए गए ‘एक पेड़ मां के नाम‘ अभियान के अंतर्गत राज्यपाल श्री मिश्र ने किया वृक्षारोपण

जयपुर। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने गुरुवार को राजभवन में ’एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत कपूर वृक्ष का रोपण किया। राज्यपाल श्री मिश्र की पहल पर राजभवन के अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा इस अभियान के तहत राजभवन में 50 नीम के पौधे लगाए गए।
 
वृक्षारोपण करते हुए राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की पहल पर शुरू किया गया यह अनूठा अभियान है। उन्होंने नागरिकों से अभियान के तहत अधिकाधिक पेड़ लगाने के साथ ही उनका संरक्षण किए जाने का भी आह्वान किया।
 
राज्यपाल ने कहा कि वृक्ष, प्रकृति का हम सबको प्रदत्त अनुपम उपहार है। पेड़-पौधे धरती का श्रृंगार हैं। ‘एक पेड़ मां के नाम‘ के अंतर्गत हम पेड़ लगाकर अपनी मां के प्रति तो श्रद्धा व्यक्त करते ही हैं, धरती मां के लिए भी यह हमारी प्रतिबद्धता का सूचक है। उन्होंने जलवायु परिवर्तन के खतरों से बचने और पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण कर धरती को हरीतिमा से आच्छादित करने पर जोर दिया।
Tags:

Related Posts

Advertisement

Latest News

राज्यपाल की पहल पर राजभवन में अभियान के तहत 51 पौधे लगाए गए ‘एक पेड़ मां के नाम‘ अभियान के अंतर्गत राज्यपाल श्री मिश्र ने किया वृक्षारोपण राज्यपाल की पहल पर राजभवन में अभियान के तहत 51 पौधे लगाए गए ‘एक पेड़ मां के नाम‘ अभियान के अंतर्गत राज्यपाल श्री मिश्र ने किया वृक्षारोपण
जयपुर। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने गुरुवार को राजभवन में ’एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत कपूर वृक्ष...
8 करोड़ जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरने वाला बजट - मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा
रूस अपनी सेना में भर्ती सभी भारतीयों को बर्खास्त करने पर हुआ सहमत
उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा की केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह  से शिष्टाचार भेंट
पुलिस विश्वविद्यालय कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) का अपराध अनुसंधान में सकारात्मक उपयोग करें - राज्यपाल मिश्र
आरक्षण कम नहीं होने देंगे यह मोदी की गारंटी
महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार की पत्नी आज बारामती से नॉमिनेशन फाइल करेंगी; सुप्रिया सुले से होगा मुकाबला